फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पांच दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव

Sun, 11 Jan 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पांच दिन से लापता युवक का शव नाले में पड़ा मिला। गांव भदों में शव को नाले में उतराता देख लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना दी। पुलिस ने नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव भदों निवासी विपिन (22) 6 जनवरी को किसी कार्य से घर से निकला था। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश शुरू की। परिजन ने कुछ भी पता नहीं चलने पर 8 जनवरी को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार दोपहर 2 बजे के करीब नाले के पास से गुजर रहे लोगों को शव उतराता दिखाई दिया।
सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को निकलवाया गया और कपड़ों के आधार पर परिजन ने उसकी शिनाख्त विपिन के रूप में कर ली। बेटे का शव देखते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे। कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। नाले से कुछ दूरी पर उसका खेत भी बताया जा रहा है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि युवक नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें