फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष की बच्ची की मिली लाश: गांव के बाहर पड़ा मिला शव, तीन दिन से थी घर से लापता; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Oct 2026 05:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में तीन दिन से लापता मासूम का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। बच्ची का शव सड़ चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मलावन क्षेत्र के गांव नगला भूपाल में शनिवार दोपहर घर के बाहर खेलते समय लापता हुई तीन साल की राधिका का शव सोमवार की शाम घर से 50 मीटर दूर शहतूत के पेड़ ने नीचे मिला। डिलीवरी के दौरान मां की मौत के बाद से बच्ची ननिहाल में रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार सुबह पेड़ के नीचे शव नहीं था बाद में इसे यहां फेंका गया है। हत्या का शक किसी अपने पर ही मंडरा रहा है। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी महेश चंद की पुत्री सोनी की शादी गांव अगसौली थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस के संजय के साथ हुई थी। तीन साल पहले सोनी ने बेटी को जन्म दिया था। डिलीवरी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर सोनी की मौत हो गई। बेटा संजय के पास रहता है। जबकि बेटी राधिका ननिहाल में रहने लगी। संजय की शादी सोनी की चचेरी बहन रोली से करा दी गई। उससे कोई संतान नहीं है। तीन साल की राधिका शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची अचानक लापता हो गई।

परिजन और गांव के अन्य लोग भी बच्ची की तलाश में जुट गए। आसपास के घर, खेत जंगलों में बच्ची की तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। नाना महेश चंद की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज पुलिस टीमों ने छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज देखे लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कुलप सिंह के घर के पीछे शहतूत के पेड़ के नीचे कुत्ते मंडराते दिखाई दिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने देखा तो वहां बच्ची का शव था। दो दिन पुराना होने के कारण शव सड़ चुका था। कुलप सिंह का घर बच्ची की ननिहाल के ठीक सामने है। शव मिलते ही मलावन, सकीट और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। ग्रामीणों ने बताया कि तलाश के दौरान सुबह 10 बजे करीब वह इस पेड़ के आसपास आए थे तब यहां शव न हीं था। बाद में बच्ची का शव यहां कोई फेंककर गया है। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें