एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल में तीन दिन से लापता तीन वर्षीय बालिका का शव सोमवार को गांव के बाहर मिला। शव सड़ चुका था। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बालिका के लापता होने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। रविवार को उसकी तलाश के लिए पंफ्लेट भी जारी किया गया था। सोमवार को शव मिलने की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।