एटा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले के 27 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में नौ अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि परीक्षा अवधि में सभी नामित केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर तैनात मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय बनाकर बोर्ड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या अव्यवस्था पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए उड़नदस्तों को भी सक्रिय रखा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आज सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा है।