फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक बनाए जाने की मांग को करते हुए आंदोलन कर रहे हैं

Sat, 23 Jan 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 मोहनपुर को ब्लॉक बनाए जाने की मांग और तेज हो गई है। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग ब्लॉक बनाए जाने की मांग को करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को लोगों ने मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

अभियान के मार्गदर्शक प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि इसी तरह एक जुटता से अभियान को और तेज करना है। जनता की एकजुटता से मिशन मोहनपुर ब्लाक बनेगा। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि अधिक संख्या में ग्रामीण अभियान से जुड़े। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा। मशाल जुलूस को कस्बा के सभी प्रमुख मार्गों में निकाला गया। मशाल जुलूस में युुवा काफी उत्साहित दिखे। जुलूस के दौरान दिवारी लाल, सुबोध मिश्रा, पीयूष साहू, आमिर खान, रईस अहमद, बंगाली, आकाश कुमार, दानिश, खुर्शीद अहमद, नामदेव, गोला, मोहम्मद यासीन, पुत्तूलाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें