फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की बैठक में किसानों की समस्याएं गूंजी

Wed, 05 Aug 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू राष्ट्रवादी की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर आयोजित की गई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई, वहीं समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन ने ज्ञापन में मांग की है कि बारिश के न होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। इसके चलते जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे द्वारिका प्रसाद ने कहा कि किसानों को अब तक फसल बर्बादी का मुआवजा नहीं मिला है। जिसे जल्द से जल्द किसानों को दिया जाना आवश्यक है। जिले के कई मार्गों की हालत बद से बदतर हो चली है, ऐसे में किसानों को काफी असुविधा हो रही है। इन्हें अति शीघ्र बनवाया जाए। बारिश के न होने से रजबहों में पानी की सप्लाई दी जाए। संचालन आरपी सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव जंट सिंह यादव, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रेम चौहान, जयपाल सिंह, मनोज सोलंकी, चंद्रकली, रामप्रकाश वर्मा, भगवानदास, महेशचंद्र, संतोष कुमार, जगवीर सिंह, महेश चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें