फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाजपा चलाएगी महासंपर्क अभियान

Sat, 20 May 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा चलाएगी महासंपर्क अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महासंपर्क अभियान चलाएगी। इसकी रूपरेखा को लेकर शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक की गई।
सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी ने केंद्र की सरकार में सफलतम नौ साल पूरे किए हैं। यह एक बड़ा अवसर है। जिसको पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इन नौ साल में देश के लिए पार्टी ने क्या-क्या किया और लोगों को क्या लाभ मिला, इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। महासंपर्क अभियान के लिए लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निकाय चुनाव में पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को सम्मानित भी किया गया। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एमएलसी आशीष यादव, जिला प्रभारी नागेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, महामंत्री सुशील गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें