फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा दीनदयाल प्रशिक्षण के समापन पर सांसद ने दिया मंत्र

Thu, 17 Sep 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर सांसद राजवीर सिंह ने कहा है कि पार्टी के सभी सक्रिय सदस्यों को भारत सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करें।
विज्ञापन

सूरजप्रसाद डागा सरस्वती विद्यामंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष रमेशचंद्र साहू ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को 2017 के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा पार्टी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है। वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान तिवारी, नवल कुलश्रेष्ठ, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह, गौरीशंकर शर्मा, देवेंद्र लोधी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री राजवीर भल्ला ने किया। कार्यक्रम में डा. बीडी राना, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र राना, नीरज शर्मा, संजय पुंढीर, सुरेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
वहीं सोरों मेें सांसद ने चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष नगर अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, नमामि गंगे जिला संयोजक संपूर्णानंद भारद्वाज, ज्ञान तिवारी, संजय दुबे, आशुतोष त्रिवेदी मौजूद रहे। संचालन विवेक महेरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें