फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नवनिर्वाचित अध्यक्ष के वार्ड में सभासद पद पर हारीं भाजपा प्रत्याशी

Mon, 15 May 2023 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका एटा के अध्यक्ष पद की जंग में भाजपा की सुधा गुप्ता ने आसान जीत हासिल कर ली, लेकिन उनके ही वार्ड से सभासद पद के लिए लड़ रहीं प्रत्याशी नहीं जीत सकीं।
विज्ञापन

सुधा गुप्ता शहर के मोहल्ला कैलाशगंज में रहती हैं। यह वार्ड संख्या 12 का हिस्सा है। सभासद पद के लिए यह वार्ड महिला आरक्षित किया गया था। कुल मिलाकर इस पर तीन ही महिलाएं चुनाव लड़ीं। भाजपा से आरती, सपा से सरोज और कांग्रेस से नीतू चुनाव मैदान में थीं। इनमें से भाजपा और सपा के बीच मुकाबला कांटे का रहा, लेकिन मामूली अंतर से भाजपा जीतने से चूक गई। सपा की सरोज को 881 मत मिले। जबकि भाजपा की आरती ने 871 मत हासिल किए। इस तरह कुल सात मतों पर हार-जीत का फैसला हुआ। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 327 मत प्राप्त हुए। पार्टी के बृह क्षेत्र मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया ने कहा कि सभासद पद के लिए यहां मुकाबला कड़ा रहा। बहुत कम अंतर से पार्टी प्रत्याशी हारी हैं। कहीं न कहीं गड़बड़ी भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें