फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मदिवस

Thu, 24 Dec 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम और करुणा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर में चर्च को शतरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया। रात्रि 12 बजे  केक काटा, क्रिसमस गीत गया और एक दूसरे को केक वितरित कर बधाई दी। प्रार्थना सभा में शांति की कामना की।
विज्ञापन


गुरुवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप देने में आयोजक जुटे रहे। चर्च परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। क्रिसमस ट्री को आकर्षक रूप से सजाया गया। प्रभु यीशु के अनुयायियों ने भी अपने घरों पर क्रिसमस ट्री सजाया। देर रात्रि तक जश्न का माहौल रहा। बाजारों में भी क्रिसमस को लेकर उत्साह था। बाजारों से देर सांय तक खरीदारी का क्रम जारी था। लोगों ने बाजार से क्रिसमस ट्री की खरीदारी कर उसे घर के आंगन में सजाया और सांता क्लाज की ड्रेस मंगाई। क्रिसमस पर्व के लिए घर दुकान, होटल, रेस्टोरेंट आदि में भी तैयारी की गई। लोगों ने पार्टियां आयोजित कर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। केक  के अलावा चॉकलेट तथा अन्य गिफ्ट भी लोगों में वितरित किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें