प्रभु पार्क बिजलीघर पर बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी समाधान को कोई कदम नहीं उठाते। विभाग की लापरवाही पर उपभोक्ताओं में रोष है।
प्रभु पार्क उपकेंद्र पर प्रतिदिन सैकड़ों उपभोक्ता बिल जमा करने को आते है। अक्सर कनेक्टिविटी न आने पर उपभोक्ता वापस लौट आते हैं। शनिवार को भी सैकड़ों उपभोेक्ताओं को लौटना पड़ा। सोमवार को उपभोक्ताओं की भीड़ जब बिल जमा करने को भारी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने एक ही काउंटर से बिल जमा कराने की व्यवस्था की, जिसेेेेसे घंटों तक लोगों को लाइन लगना पड़ा। इसे लेकर कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच काफी तीखी नोकझोंक भी होती रही। व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि बिल जमा करने को सबसे अधिक दिक्कत व्यापारी वर्ग को उठानी पड़ती है। कई घंटे तक अपने प्रतिष्ठान भी बंद करने पड़ते है।
उपभोक्ता संजीव ने बताया कि वह कई घंटे तक अपनी बारी की प्रतिक्षा करने के बाद उसका नंबर आया। हमेशा ही समस्या का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी इस बड़ी समस्या को अनदेखा किए हुए है।