फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करते देख बुजुर्ग ने मचाया शोर, आरोपी ने झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी वेदपाल सिंह के घर में बाइक रखी हुई थी। शनिवार की रात एक युवक बाइक को चोरी करके ले जाने लगा। इसी बीच वेदपाल के चाचा की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचा दी। इस पर चोरी के आरोपी युवक ने तमंचा से गोली चला दी।
विज्ञापन

इसमें वह बाल-बाल बच गए। उधर, गोली चलने की आवाज से ग्रामीणों भी जाग गए और चोरी के आरोपी युवक को घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में चोरी के आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र निवासी गांव शहीद थाना भोगांव जिला मैनपुरी बताया है। पुलिस ने वेदपाल की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें