फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक सवार परचून व्यापारी को वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। थाना क्षेत्र में सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव पटना के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परचून व्यापारी को रौंद दिया, इसके चलते मौत हो गई। गश्त पर निकली पुलिस ने रात करीब दो बजे शव बरामद किया। इसके बाद हादसे की परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी नरसिंह पाल उर्फ नवी (32) गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। भाई गोविंदपाल ने बताया कि शनिवार की देरशाम दुकान बंद करके कस्बा जलेसर से सामान लेने गए थे। एक ढाबे पर खाना खाने के बाद रात करीब नौ बजे घर के लिए बाइक से निकले। इसके बाद ही गांव पटना के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने रात दो बजे हादसे की जानकारी दी। तब गांव से वहां पहुंचे। तब तक पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर पहुंच गई थी। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
मर गईं संवेदनाएं, तड़पता देखते रहे ग्रामीण
जलेसर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि रात करीब दो बजे गश्त पर थे। तभी सड़क किनारे बाइक और युवक पड़ा दिखा था। ग्रामीणों से जब पूछा कि हादसे की सूचना क्यों नहीं दी। तो बताया कि पुलिस के झंझट से बचने के लिए जानकारी नहीं दी गई। जबकि हादसा नौ बजे हुआ था। इस दौरान घायल दुकानदार को ग्रामीण देखते रहे और लोगों की मानवीय संवेदनाएं मर गईं। अगर हादसे की जानकारी समय से दी जाती तो शायद व्यापारी की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन घायल, आगरा रेफर
थाना सकीट क्षेत्र स्थित गांव नगला फूल स्थित विद्यालय के पास ट्रक ने बाइक सवार शिव नारायण व पवन कुमार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों गांव नाजिरपुर से खाद लेकर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है। थाना मलावन क्षेत्र के गांव उमरायपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार उमेश कुमार निवासी नगला भटमई और कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव गदनपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रूपकिशोर निवासी गांव अगरपुर घायल हुआ है। इन दोनों को भी गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें