एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुसाड़ी के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार युवक फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र का निवासी था। पोस्टमार्टम हाउस पर गांव सुजातपुर निवासी गोपी ने बताया उसके परिवार का 25 वर्षीय भतीजा कमलेश बृहस्पतिवार की दोपहर के समय कोतवाली देहात के गांव समदपुर में बुआ के घर आया था।
यहां से रात दस बजे के करीब वह घर से निकला, कुसाड़ी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतक ट्रक चलाने का कार्य करता था। कोतवाली देहात के प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।