फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक की मौत, जाम

Sat, 12 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों मार्ग पर गोरहा के निकट गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


रवी (18) पुत्र बनवारी निवासी नंदगांव एटा अपनी बहन ऊषा पत्नी कमल सिंह निवासी डोर्रई के घर बचपन से ही रहता था। वह शनिवार को दोपहर के समय गंगागढ़ रेलवे फाटक पर ड्यूटी दे रहे अपने बहनोई को खाना देने के लिए बाइक से गया। उसके साथ जितेंद्र (15) पुत्र दलवीर निवासी डोर्रई भी था। जब दोनों वापस डोर्रई वापस लौट रहे थे तभी गोरहा के निकट गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक काफी दूर तक बाइक को घसीटते ले गया, जिससे रवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जितेंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जानकारी मिलने पर उनके परिवारीजन भी मौके पर आ गए।  ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कासगंज और सोरों पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। सूचना पर एएसपी राधे मोहन भारद्वाज, एसडीएम संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। लगभग एक घंटे तक मार्ग पर जाम के हालात रहे। जाम खुलने पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें