फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में पंद्रह सौ बहनों ने भाईयों का किया टीका

Fri, 13 Nov 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदियों की बहने शुक्रवार को भैया दूज मनाने जेल पहुंची। भाइयों से मिलकर कुछ बहनों के आंस छलक पड़े। बहन परेशान न हो इसके लिए जेल प्रशासन ने विशेष प्रबंधक किए। पांच शिफ्ट में भाईयों से बहनों की मुलाकात कराई।
विज्ञापन


भैया दूज पर्व पर सुबह से ही बहनों की कारागार के बाहर भीड़ उमड़ने लगी। भीड़ को देखकर जिला जेल प्रशासन ने पांच शिफ्टों में मुलाकात कराई। वहीं भाइयों से मिलने को लेकर बहने आतुर दिखी। भाई से मिलते ही बहनों की आंखों में आंसू छलक आए। सुबह दस बजे से मुलाकात कराने का सिलसिला शुरू होकर दोपहर बाद तक चलता रहा। सिर्फ बहनों को ही मिलने की इजाजत दी गई।  जिला जेल में तैनात जेलर पीके सिंह ने बताया कि भैया दूज पर 1500 बहनों ने बंदियों को भाइयों की दूज खिलाते हुए सादगी से जीवन व्यतीत करने का वचन लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें