सोमवार को भी मौसम के मिजाज बिगड़े-बिगड़े नजर आए। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन आसमान में घुमड़ रहे काले बादल लोगों को दिनभर डराते रहे। तीन दिन हुई बरसात से सड़कों पर कीचड़, फिसलन की वजह से दिनभर जाम के हालात रहे। वहीं मौसम साफ रहने की वजह से जीटी रोड पर यातायात का दबाव भी बढ़ गया। बरसात के बाद गांव देहात में भी किसानों ने अपने खेतों की ओर रुख किया।
शहर की अधिकांश सड़कों पर बरसात से गड्ढे हो गए हैं। फिसलन होने से लोगों को राह गुजरना भी दूभर हो गया। इसके चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम के हालत रहे। जीटी रोड, अलीगंज रोड सहित मुख्य रोड पर बने गहरे गड्ढों में भरे पानी से
गड्ढों की गहराई पता नहीं चल रही है, जिससे वाहनों को क्षति पहुंच रही है।
गड्ढों ने वाहनों की रफ्तार भी कम कर दी जिससे जाम लगता रहा। सोमवार को निकली धूप के बाद गांव-देहात में किसानों ने अपने खेतों की ओर रुख किया, लेकिन वहां उन्हें सिर्फ अपनी बर्बादी दिखी। चार से पांच हजार प्रति बीघा के हिसाब से पट्टे पर ली जमीन में किसानों को नुकसान हुआ है। आलू किसान भगवान से दो तीन दिन तेज धूप निकलने की प्रार्थना कर रहे हैं। जिससे आलू की खोदाई हो सके।