फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अक्षय तृतीया से पूर्व कपड़ा बाजारों में रौनक, तीन गुना तक बढ़ी बिक्री

Mon, 28 Apr 2025 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के सब्जी मंड़ी ​स्थित कपड़े की दुकान पर लगी ग्राहकों की भीड़ - फोटो : शहर के सब्जी मंड़ी ​स्थित कपड़े की दुकान पर लगी ग्राहकों की भीड़
विज्ञापन
एटा। अक्षय तृतीया से पूर्व बाजारों में रौनक नजर आ रही है। कपड़ा बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ सुबह से देर शाम तक देखी जा रही है। इसके कारण व्यापारियों की प्रतिदिन की बिक्री तीन गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक लोग बाजारों में पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों के बाजारों में पहुंचने से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार अक्षय तृतीया से अच्छा व्यापार हो रहा है। दिवाली के बाद यह सबसे बड़ा अवसर है जब बाजारों में चहल-पहल बढ़ी है।
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर बड़ा सहालग है। इस दिन जनपद में 125 से अधिक शादियां होंगी। इसके कारण कपड़ों की दुकानें ग्राहकों से भरी चल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग सुबह से बाजारों में पहुंचकर दोपहर तक पूरी खरीदारी कर रहे हैं। जबकि शहरी क्षेत्रों के लोग शाम के समय बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


रेडीमेड वस्त्रों की मांग अधिक
शहर में लगभग 350 रेडीमेड वस्त्रों की दुकानें हैं। अक्षय तृतीया पर सहालग के कारण बाजारों में महिला-पुरुष और बच्चे अपनी पसंद के कपड़े खरीद रहे हैं। सब्जी मंडी के कपड़ा विक्रेता अभिषेक ने बताया कि इन दिनों कपड़ाें की बिक्री अच्छी हो रही है। रोज लगभग 50 हजार की बिक्री हो रही है। जबकि सामान्य दिनों में 15 से 20 हजार की बिक्री होती है। बताया कि ग्राहकों की पसंद सबसे अधिक कोट-पेंट की है इसकी कीमत 2 से 3 हजार है। उसी तरह शेरवानी 4 से 5 हजार, पेंट-शर्ट 1 से 2 हजार रुपये, कुर्ता-पायजामा 1 हजार से 1500 रुपये में उपलब्ध है।

इस बार कपड़ा बाजारों में अच्छे व्यापार की आस है। सुबह से ही बाजारों में भीड़ जमा हो रही है। गर्मी को देखते हुए आरामदायक कपड़ों की वैरायटी का स्टॉक किया है। -अजय पाल, कपड़ा व्यापारी

अक्षय तृतीया पर गांव में चाचा की शादी है। कपड़े खरीदने आया हूं। लगभग एक घंटा हो गया। लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है पर खरीदारी तो हमें भी करनी ही है। -कृष्णा राजपूत, नगला भोजी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें