फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मधुमक्खियों ने किया हमला, सात लोग गंभीर

Mon, 14 Aug 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांव नगला शीशिया में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में सुनील कुमार, इसका दो साल का पुत्र भानू, 8 वर्षीय पुत्री सृष्टि, मां सरोज यादव और गांव के ही राजेंद्र सिंह, रामवीर सिंह व इनकी मां प्रेमवती घायल हो गए।
विज्ञापन


सरोज देवी के पुत्र अनिल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे मकान के सामने बरगद के पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों का छत्ता नीचे गिर गया। इसके बाद झुंड ने पेड़ के नीचे बैठे सभी लोगों पर हमला कर दिया और बुरी तरह से डंक चुभो दिए। पशुओं पर भी हमला किया गया, काफी पशु परेशान हैं। इस हमले में घायल सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उन्हें उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें