फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चाकू से महिला के हाथ का अंगूठा काटा, खरंजा पर डालकर पीटा

Mon, 14 Aug 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र में जमीन की रंजिश को लेकर महिला को खरंजा पर डालकर पीटा गया। बाद में चाकू से हाथ का अंगूठा काट दिया। महिला के पति ने अपने सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



गांव सुल्तानपुर निवासी राजेश कुमार ने बड़े भाई राकेश कुमार और छोटे भाई सुदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद और रंजिश चली आ रही है। इसके चलते 12 अगस्त की रात करीब 9 बजे दोनों लाठी व धारदार हथियार लेकर दरवाजे पर आए और गालियां देने लगे। इसका विरोध किया तो दोनों ने पत्नी सुमन देवी व मुझे खींचकर खरंजा पर डाल लिया और बुरी तरह से पिटाई की।

आरोप है कि पत्नी के हाथ का अंगूठा चाकू से प्रहार कर काट दिया। बड़े भाई राकेश ने अवैध राइफल से जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि दोनों में पारिवारिक झगड़ा है। अंगूठा काटने की बात तहरीर में की गई है। तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें