फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरम पूरा करने को सीएचसी से मंगवाए बेड

विज्ञापन
मैटरनिटी विंग में बिछाए गए बेड ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज को मान्यता के लिए 330 बेड की आवश्यकता है। बेड की कमी होने के चलते और कोरम पूरा करने के लिए सीएचसी व कोविड अस्पतालों से बेड मंगवाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल सहित महिला जिला अस्पताल के बेडों की संख्या मिलाकर 130 के आस पास हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए आने वाली टीम को 330 बेड चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए महिला अस्पताल के प्रांगण में बने मैटरनिटी विंग में बेड डालने का कार्य जारी है। जहां 200 बेड की जरूरत है, विंग में बेड पड़ने के लिए उनका क्रय किया गया हैं। बावजूद इसके बेड कम पड़ रहे हैं। ऐसी स्थित मेें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सकीट, जैथरा व बागवाला से बेड मंगाए जा रहे हैं। जिससे विंग में 200 बेड की संख्या पूर्ण हो सके।
विंग में एक ओर जहां स्वास्थ्य टीम द्वारा गद्दे डाल कर बेड तैयार करने का कार्य चल रहा है। वहीं सोमवार की रात विंग में बंदरों का आतंक रहा। इस दौरान बंदरों ने एक दर्जन से अधिक गद्दों को फाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें