फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उधारी की रकम मांगने पर पीटा, जंजीर छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात में अदालत के आदेश पर शीलेंद्र निवासी जिरसमी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया कि अमित कुमार निवासी जिरौली थाना सिकंदराराऊ हाथरस से दोस्ती हो गई थी। एक जुलाई 2019 को अमित ने अपनी मां की तबियत खराब होना बताया और इलाज के लिए 25 हजार रुपये मांगे। तब 20 हजार रुपये खाते में डाले गए और पांच हजार नकद दिए। बताया कि उधारी की रकम मांगने पर आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन नहीं दिए गए।
विज्ञापन

दो नवंबर को रुपये मांगे गए तो तीन नवंबर को अमित, अपने भाई अनिल व अंकित के साथ बाइक पर आया और गांव के बाहर आकर फोन किया कि तुम अपने रुपये ले जाओ। आरोप है कि जब वह गांव के बाहर सड़क पर पहुंचा तो तीनों भाइयों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस दौरान सोने की जंजीर, दो हजार रुपये छीन लिए और मोबाइल जमीन में मारकर तोड़ दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अदालत ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश किया है, उसके आधार पर दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें