फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी जयंती समारोह शुरू

Thu, 20 Aug 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं अब छात्रावास में रहकर ही इंटर तक की शिक्षा ग्रहण करेंगी। शासन ने जिले के लिए दो छात्रावास को मंजूरी देने के साथ ही 170.25 लाख का बजट दिया है।
विज्ञापन

जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें अभी तक बालिकाएं कक्षा 6-8 तक की शिक्षा ही ग्रहण कर रही हैं। अब इन बालिकाओं के लिए इंटर तक की शिक्षा की व्यवस्था होने जा रही है। पहले चरण में सहावर के फरौली, गंजडुंडवारा के धर्मपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निकट ही आवासीय परिसर बनाए जाएंगे। एक आवासीय परिसर में 100 बालिकाओं के रहने की व्यवस्था रहेगी। इन आवासों में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली बालिकाओं को रहने की सुविधा मिलेगी। इन बालिकाओं का प्रवेश क्षेत्र के नजदीक विद्यालयों में कक्षा 9 में दिलाया जाएगा। एक छात्रावास पर 170.25 लाख की लागत आएगी।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवास के निर्माण की जिम्मेदारी आरईएस को दी गई है। अभी दो छात्रावास को मंजूरी मिली है।
- आरके भारती, जिला समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें