एटा। बार चुनाव के तहत सोमवार को नामांकन वापसी का दिन रखा गया था। कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल पद पर एक दावेदार ने नाम वापस लिया। इसके साथ ही 14 प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हो गए। जबकि अन्य पदों के लिए 19 अक्तूबर को मतदान होगा।
निर्वाचन अधिकारी नरायन भाष्कर एडवोकेट ने बताया कि कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के लिए शैलेंद्र कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। ये कुल मिलकर 6 पद हैं, जिन पर अश्वनी कुमार, देवेंद्र यादव, प्रवेंद्र कुमार, रजत किशन माथुर, राहुल यादव और सौरभ कुमार निर्विरोध विजयी हो गए हैं।
इनके अलावा वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के 6 पदों पर जाकि अली खां, प्रमोद कुमार, मनोज शर्मा, महीपाल सिंह, रजनीकांत शर्मा, सत्यप्रकाश चतुर्वेदी और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर सतेंद्र सिंह राजपूत व विपिन कुमार एक-एक नामांकन के चलते निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए 19 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा।