फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल, 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Fri, 08 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मियों की हड़ताल से शुक्रवार बैंक सेवाएं ठप रहीं। ग्राहक परेशान रहे।  एक ही दिन में 25 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन प्रभावित रहा। एटीएम भी जवाब दे गए। ऐसे में ग्राहक कैश निकासी के लिए भटकते दिखाई दिए। ग्राहकों को आगामी दो दिन और बैंकिंग सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं के सैकड़ों अधिकारी कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन भी गंवाया है। तो वहीं इनका आंदोलन बैंक के ग्राहकों पर भारी पड़ रहा है। जानकारी के अभाव में बैंकों पर पहुंचे उपभोक्ता कैश निकासी और जमा करने के लिए भटकते दिखाई दिए। लेनदेन पूरी तरह से प्रभावित होने से एक दिन की हड़ताल से परेशान रहे उपभोक्ताआें को आगामी दो दिन और राहत नहीं मिलने वाली। शनिवार को माह का दूसरा शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते दो दिन और बैंकों में ताले रहेंगे। ऐसे में लेनदेन का काम अब सोमवार को ही हो पाएगा। शुक्रवार को बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं की परेशानी तब और बढ़ गई जब उन्हें पता चला कि शनिवार एवं रविवार को भी बैंकें  बंद रहेंगी। जनपद में संचालित पांच दर्जन से अधिक बैंक शाखाओं में काम काज पूरी तरह से प्रभावित रहा। वहीं कुछ बैंकाें के ताले तो खुले रहे। कुछ कर्मचारी दिखाई भी दिए। लेकिन कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा।  बैंक अफसरों की मानें तो एक दिन की हड़ताल से कम से कम 40 25 करोड़ तक का लेनदेन प्रभावित हुआ है और करोड़ों के क्लियरेंस लटके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें