निर्वाचन ड्यूटी से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रशिक्षण एवं अन्य ड्यूटी में लगे निर्वाचन कार्मिक कार्यालय व बैंकों में नहीं पहुंच पा रहे। गुरुवार को शहर के बैंकों में स्टाफ न होने के बोर्ड लगे थे।
11 फरवरी को प्रस्तावित मतदान के कारण अन्य विभागों पर भी असर दिखने लगा है। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक प्रशिक्षण एवं चुनाव काम निपटा रहे हैं। ऐसे में यह लोग बैंक, कार्यालयों एवं स्कूलों में नहीं पहुंच पा रहे। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित बैंकों में स्टाफ की कमी से कामकाज प्रभावित रहा। लेनदेन तो दूर लोग एंट्री के लिए भी परेशान दिखाई दिए। ऐसे में उपभोक्ता परेशान रहे। तीन बैंकों में चुनाव ड्यूटी के चलते स्टाफ न होने के बोर्ड लगे थे।
आने वाले दिन स्कूलों के लिए ठीक नहीं होंगे। पांच फरवरी से शुरू हो रहे प्रशिक्षण के चलते अधिकांश स्कूलों में अघोषित अवकाश के हालात रहेंगे। इतना ही नहीं दर्जनों स्कूलों में फोर्स के चलते भी अवकाश घोषित कर दिया जाएगा।