फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बांग्लादेश सरकार का जलेसर में किया विरोध

Wed, 04 Dec 2024 11:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर/जैथरा। बांग्लादेश के हालातों पर चिंता और आक्रोश जताते हुए विभिन्न हिंदू संगठनों ने मंगलवार को जलेसर में बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध जताया गया। वहीं, जैथरा में यात्रा निकाल जागरूक किया गया।
विज्ञापन

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में बांग्लादेश सरकार का पुतला लेकर जुलूस निकाला। तोप चौराहे पर पुतला जलाया गया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को तत्काल बंद नहीं किया गया तो भारत का हर हिंदू सड़कों पर उतरकर बांग्लादेश के लिए कूच कर देगा। इसके साथ ही उन्होंने इस्काॅन के संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को कारावास से मुक्त कराए जाने की मांग की। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित इन मांगों का ज्ञापन एसडीएम विपिन मोरल को सौंपा। हरीशंकर, महेंद्र पाल, राजेश कुमार, टीटू पंडित, अनिल कुशवाह, गुड्डू कुशवाह, केशव प्रताप, प्रेमपाल आदि मौजूद थे। जैथरा में रैली निकालकर हिंदुओं को एकजुट रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ चल रहे डीजे पर राष्ट्र भक्ति के अलावा योगी के गीतों पर लोग थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली पुरानी बस्ती के मोहल्ला सूर्य नगर से शुरू हुई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पिंजरी रोड स्थित पंचवटी मंदिर पर समाप्त हुई। एपी चौहान, सोनी राठौर, गुलेश राठौर, अतुल, अखंड भदौरिया, सुधीर उर्फ कल्लू राठौर, शिवम कुशवाह, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें