एटा।
बसपा में स्थानीय स्तर पर फेरबदल किया गया है। सूर्यप्रताप सिंह के स्थान पर बलवीर भास्कर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भी इस जिम्मेदारी को वह संभाल चुके हैं। दायित्व मिलने के बाद पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।