जलेसर। नगर के बाईपास रोड स्थित मंडी समिति के सामने जंगल में गोवंश के कंकाल मिलने की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी। इस पर अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। हालांकि स्पष्ट नहीं हो सका कि कंकाल किस पशु के हैं। बाद में बुलडोजर के माध्यम से मिट्टी में दबा दिया गया।
शनिवार को बंजरग दल के कौशल गोयल, रूपम गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, शुभम सोलंकी, बौबी ठाकुर, विवेक यादव आदि कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा संगठन को जंगल में गोवंश के कंकाल होने की सूचना दी गई थी। जंगल में देखा तो कंकाल पड़े हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को को बुला लिया। पशु चिकित्सक नीरज शुक्ला ने बताया कि कंकाल पशुओं के हैं, लेकिन यह साबित नहीं किया जा सकता कि गोवंशों के हैं या नहीं। मथुरा वेटनरी काॅलेज की प्रयोगशाला की जांच में पता चल सकता है।
मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष के पति संजीव वर्मा व ने भी पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं से वार्ता की। बाद में कंकालों को गड्ढा कराकर वहीं दबा दिया गया। प्रांशू कुशवाह, रवि ठाकुर, लकी मल्होत्रा, नवीन गुप्ता आदि लोग मौजूद थे। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि गोवंश के कंकाल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो पशु चिकित्सकों ने बताया कि अन्य पशुओं के कंकाल हैं। जिसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा कराकर दबा दिया गया है।