फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हत्या के आरोपी युवक की जमानत अर्जी खारिज

Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाने में दर्ज हत्या के मामले में 1 फरवरी से आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा है। उसके द्वारा पेश की गई जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी अतुल उर्फ अर्पित कुमार निवासी नगला श्याम की जमानत अर्जी अदालत में पेश हुई। डीजीसी रेशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने 1 फरवरी 2023 को नगला श्याम के चौराहे से पकड़ा। जिसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद हुआ। आरोपी को 29 जनवरी 2023 की रात में हुई हत्या के मामले में शामिल बताया गया। जिसकी रिपोर्ट मिरहची थाने में मृतक के भाई लटूरी सिंह ने दर्ज कराई थी। अदालत में आरोपी की ओर से झूठा फंसाया जाना बताया गया। दोनों पक्षों की बहस को सुनने के बाद जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें