फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बबीता चौहान ने की चर्चा

Sun, 02 Nov 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उप्र राज्य महिला की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान शनिवार को शहर में आईं। अवागढ़ हाउस स्थित बाल रोग विशेष डॉ. राजेश सक्सेना के आवास पर चिकित्सकों व अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष ने चिकित्सकों से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाए जाने पर वार्ता की। डॉ. राजेश सक्सेना, डॉ. ऋषभ सक्सेना, अलका सक्सेना, डॉ. नेहा सिंह ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का स्वागत किया। जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और लोगों की जरूरत की जानकारी उन्हें दी। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि चिकित्सकीय क्षेत्र में किसी तरह के सहयोग के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान राहुल सोलंकी, राहित सोलंकी, गौरव सिसौदिया, सौरभ सिसौदिया, सभासद शांतनु चौहान, सुनील सोलंकी, देवेंद्र भदौरिया, अर्चना सक्सेना, कल्पना गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें