फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव बना मुसीबत

Mon, 29 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में कई दिनों बाद सोमवार बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं जलभराव से लोग परेशान हो उठे। कई निचली बस्तियों के घरों में भी पानी घुस गया। 
विज्ञापन

जिले में आठ दिनों से बरसात नहीं हुई थी। तेज धूप चटकने से उमस का कहर बढ़ गया था। इसी बीच सोमवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला। देखते ह देखते आसमान में बादल घिर आए। फिर क्या था, तेज बारिश शुरू हो गई। हवाओं के साथ पड़ी फुहारों से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। पर, यह सुकून चंद मिनट ही रहा। क्योंकि बारिश होते ही गली, मोहल्ले लबालब हो गए। सड़कों पर जलभराल हो गया। सबसे ज्यादा मुसीबत निचली बस्तियों में रहने वालों को हुई। जहां जलनिकासी का सही इंतजाम नहीं होने से लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा समस्या नगर के पाल नगर, लक्ष्मीगंज, प्रभूपार्क, मनौटा गली, रेलवे रोड, गंगेश्वर कॉलोनी, भूतेश्वर मोहल्ला में देखने को मिली। इन इलाकों में जलभराव से सबसे ज्यादा लोग परेशान रहे। कई दुकानों में भी नालियों का पानी घुसने से कारोबारियों को नुकसान झेलनी पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें