निधौलीकलां में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी। संवाद
निधौली कलां। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कस्बे के श्री पैलेस में दो दिवसीय वर्ग की शुरुआत शनिवार हो हुई। इसमें जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिला महामंत्री जितेंद्र दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, भूपेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दीं। सात सत्रों में होने वाले इस दिवसीय आयोजन में चार सत्र शनिवार को पूर्ण हुए। बाकी सत्र रविवार को होंगे। इस मौके पर चेयरमेन शिखा गुप्ता, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, नीरज गुप्ता, मौनी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामकिशन, जिला प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।