एटा/मिरहची। मिरहची पीएचसी पर तैनात एक आयुष चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें तीन दिन से खांसी के साथ बुखार की शिकायत थी।शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी चिकित्सक मिरहची पीएचसी पर तैनात हैं। तीन दिन से उन्हें बुखार व खांसी की समस्या थी। शनिवार को जांच के लिए सैंपल भेजा, लेकिन सैंपल फेल हो गया। इस पर रविवार को दोबारा से सैंपल भेजा गया। जहां शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले दो संक्रमित शनिवार को पाए गए थे।
इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सक को होम आइसोलेट किया गया है। वही उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लिए जाएंगे। लोगों को मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।