फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एसीएमओ ने चार अपंजीकृत क्लीनिकों को किया सील

Sun, 09 Apr 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली कलां। कस्बे में अपंजीकृत क्लीनिकों सहित पैथोलॉजी का मकड़जाल फैला हुआ है। रविवार को एसीएमओ ने छापामार कार्रवाई की। चार अपंजीकृत क्लीनिकों को सील किया है। एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी टीम के साथ कस्बे में पहुंचे। काली मंदिर के पास चल रहे अपंजीकृत क्लीनिक पर गए। यहां बंगाली चिकित्सक से कागजात मांगे, लेकिन कोई कागजात नहीं मिला। इस पर क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद पीसीएफ गोदाम के पास क्लीनिक पर गए। यहां भी कोई कागजात न मिलने पर उसे सील कर दिया। इसके बाद कस्बा में संचालित क्लीनिक पर पहुंचे। क्लीनिक अपंजीकृत होने पर सील किया। बाद में पिवारी में संचालित एक क्लीनिक को सील किया। एसीएमओ द्वारा कार्रवाई होने से कस्बे के अन्य अपंजीकृत चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई। शटर गिराकर क्लीनिक व पैथोलॉजी संचालक भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें