फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तरह शांत रहा जिला, हर धर्म का साथ मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी तरह शांत रहा जिला, हर धर्म का साथ मिला
विज्ञापन

शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए किया गया एलाउंसमेंट
डीएम और एसएसपी ने पैदल तीन बार निकाला पैदल मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद पूरी तरह से जिला शांत रहा, जिले में रहने वाले हर धर्म के लोगों का शांति और सौहार्द बनाए रखने में साथ मिला है। हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से पूरी मुस्तैदी दिखाई गई और चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। डीएम और एसएसपी पूरे दिन शहर में दौड़ते रहे और लोगों से अमन चैन रखने की अपील की जाती रही।
राम मंदिर का ऐतिहासिक फैसला आने की घड़ी का लंबे समय से लोगों को इंतजार था। अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि होने का दावा और मंदिर निर्माण को लेकर अब तक की जाती रही दो धर्मों की ओर से पहल के फैसले का आखिरी वक्त आया तो हर समाज के लोगों ने जागरूकता और सर्वोच्च न्यायालय के फैसला का सम्मान किया। शनिवार का दिन इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया और देश के लिए एक नजीर भी बन गया कि यहां हर धर्म भारत को ऊंचाईयों तक ले जाने में आस्था रखता है न कि लोगों के वर्ग लाने में विश्वास। जिले के लोगों ने फैसला आने के बाद स्वागत करने की बातें कहीं। वहीं अनहोनी की आशंकाएं नहीं होने के बाद भी एहतियात के दौर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। डीएम और एसएसपी शहर में दौड़ लगाते रहे और लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की जाती रही। सभी धर्मों के लोगों को एलाउंसमेंट किया जाता रहा है कि अमन चैन बनाए रखने में पूरा सहयोग करें। लोगों ने किसी भी तरह की प्रतिक्रियाएं नहीं दी और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ही सर्वोच्च फैसला करार दिया गया।
विज्ञापन

--------------
निरंतर जारी रही इंटरनेट सेवाएं
जिले में किसी भी अप्रिय वारदात होने की कोई सूचनाएं सामने नहीं आई हैं। इंटरनेट सेवाएं निरंतर जारी रही। इसको लेकर अधिकारियों की ओर से भी कोई इंटरनेट सेवाएं बाधित करने के बारे में आदेश जारी नहीं किया गया। लोग सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की टिप्पणियां करने से बचते देखे गए।
-------------
कंट्रोल रूप पर नहीं आई एक भी कॉल
जिला मुख्यालय स्थित डीएम वॉर रूप में कंट्रोल रूप स्थापित किया गया था। कंट्रोल रूप प्रभारी के रूप में उप निदेशक कृषि बनाया गया था। कंट्रोल रूप पर एक भी कॉल नहीं आई है और पूरे जिले में लोगों ने शांति और सद्भाव से रहने का संदेश भी दिया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिले के लोगों ने पूर्ण सम्मान किया है। मैं जिले के हर नागरिक से अपील करता हूं कि शांति सौहार्द और अमन चैन से ही रहे और अपना पूर्ण सहयोग दें।
सुखलाल भारती, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें