फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में अवागढ़ और मारहरा की टीम रहीं विजेता

विज्ञापन
स्टेडियम में खो-खो खेलते खिलाड़ी । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में खेल महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को 14 वर्ष तक के बालक व बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन शहर के स्टेडियम में किया गया। बालिका वर्ग में मारहरा और बालक वर्ग में अवागढ़ की टीम विजेता रहीं।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में शनिवार को खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय खो-खो संघ के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेश यादव ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच बालिका वर्ग में मारहरा तथा सकीट की टीमों के मध्य खेला गया। 5-5 मिनट के 2-2 राउंड के मैच के पहले राउंड में मारहरा 7-6 से आगे रही। दूसरे राउंड में सकीट 4-6 से आगे रही।
इस प्रकार मारहरा की टीम दोनों राउंड के अंकों के आधार पर 12-11 से विजयी रही। सेमीफाइनल मैच अलीगंज तथा मारहरा के मध्य खेला गया। जिसमें मारहरा की टीम 16-1 से विजयी हुई। दूसरा सेमीफाइनल मैच शीतलपुर तथा निधौली कलां के मध्य खेला गया जिसमें निधौली कला की टीम 10-0 से जीतकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में मारहरा की टीम 13-12 से विजयी रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग में पहला मैच शीतलपुर तथा जलेसर के मध्य खेला गया। जिसमें शीतलपुर की टीम ने जलेसर की टीम को 6-3 से हरा दिया। बालक वर्ग का सेमीफाइनल मैच सकीट और अवागढ़ के मध्य खेला गया जिसमें अवागढ की टीम 1-0 से जीत गई। जिसका फाइनल मैच शीतलपुर की टीम से हुआ। दोनों टीमें 11-11 अंकों से बराबर रहीं। निर्णय सडन डेथ से किया गया। जिसमें अवागढ़ टीम 12-11 से जीत गई।
जिला व्यायाम शिक्षक रजनीश यादव, जिला सचिव सत्येंद्र यादव, अभय यादव, सूर्यकांत शाक्य, इंद्रेश यादव, मनीष दुबे, अरुण कांत, दलवीर, राजीव यादव मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका संतोष कश्यप, धर्वेंद्र यादव, मनोज कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें