फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मायावती को पूर्व मंत्री ने दिया झटका, अवधपाल सिंह यादव हुए भाजपाई

Thu, 11 Apr 2019 11:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अवध पाल सिंह यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवध पाल सिंह यादव के साथ पूर्व एमएलसी चंद्र प्रताप सिंह यादव भी भाजपा में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक, दो बार एमएलसी और प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रहे बसपा नेता अवधपाल सिंह यादव काफी लंबे समय से बसपा से अंसतुष्ट चल रहे थे। वहीं पूर्व एमएलसी चंद्र प्रताप सिंह यादव से भी बसपा ने दूरी बना रखी थी। 

गुरुवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन एवं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन सदस्य राज्य सभा ने दोनों नेताओं को सदस्यता दिलाई। जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह यादव आदि भी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव ने इसे घर वापसी बताते हुए कहा कि बेमेल गठबंधन की हवा निकल चुकी है। बताते चलें कि भाजपा से एमएलसी चुने गए यादव के पिता चौ. लटूरी सिंह यादव भी चार बार विधायक रहे हैं। 

कांग्रेस नेता और दो बार के विधायक शिशुपाल सिंह यादव दो दिन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने भाजपा में शामिल हो चुके हैं। एटा की राजनीति में अब समीकरण बदल गए हैं।


17th Loksabha के गठन के लिए शुरू हो गया काउंटडाउन, देंखे पहले चरण के Voting की डिटेल, देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें