फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नीलगाय से टकराया ऑटो, किशोरी सहित दो घायल

Sun, 24 Nov 2024 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र में एक ऑटो के सामने अचानक नीलगाय आ गई। इससे ऑटो टकरा गया। इसमें बैठी किशोरी सहित 2 घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में 8 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 1 को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव सुल्तानपुर थाना शिवपुर जिला कासगंज निवासी अनुराधा ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन साधना के साथ ऑटो से एटा आ रहीं थीं। जैसे ही ऑटो ओनघाट गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक से एक नीलगाय सामने आ गई और उससे टक्कर हो गई। हम दोनों बहनें घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सक ने अनुराधा की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है।
गांव धुमरी थाना जैथरा निवासी विकास टाटा 407 का चालक है, गाड़ी की सर्विस कराने एटा आया था। जीटी रोड पर खेमका पेट्रोल पंप के सामने पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी ऑटो की चपेट में आने से घायल हो गया। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में देवेंद्र और पुष्पेंद्र निवासी हल्दिया थाना जैथरा, मनजीत, आरती और राखी निवासी निजामाबाद थाना निधौली कलां, ममता और राजू निवासी बावसा थाना कोतवाली देहात घायल हुए हैं, सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें