फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इंद्रध्वज स्वर्ण जयंती महोत्सव में गूंजे मंगल जयकारे

Sat, 08 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
इंद्रध्वज विधान स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन की पदा​धिकारी
विज्ञापन
एटा। एमपी नगर स्थित वर्षा जैन के आवास पर अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन व नेमिनाथ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में इंद्रध्वज विधान स्वर्ण जयंती महोत्सव और गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माताजी का हीरक दीक्षा जयंती समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने इंद्रध्वज विधान की दस ध्वजाएं फहराईं और विधान की जयमाला संख्या आठ का महाअर्घ्य समर्पित किया। प्रथमाचार्य शांतिसागर जी महाराज को अर्घ्य अर्पित करने के बाद आर्यिका ज्ञानमती माताजी की अष्टद्रव्य से विधिवत पूजन की गई।
आरु जैन ने मंगलाचरण के साथ भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद महिलाओं ने मंगल आरती, भक्ति नृत्य और विनयांजलि के माध्यम से माताजी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि 9 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे पुरानी बस्ती स्थित बड़े मंदिर में आचार्य नयन जी महाराज के निर्देशन में भक्तामर प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। मिथलेश जैन, वर्षा जैन, ऋतु जैन, अनु जैन, शिल्पी जैन, सारिका जैन, श्वेता जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने माताजी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें