फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधान एवं सचिव ऑडिट में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद की ग्राम पंचायतों के वित्तीय वर्ष 2012-13 के ऑडिट में 21 पूर्व प्रधान तथा तत्कालीन सचिव को अभिलेख पूर्ण न होने के कारण आपत्ति लगाते हुए वसूली नोटिस जारी की गई है। जिसमें विकास खंड अमांपुर की 15, सिढ़पुरा की 3 तथा सोरों की 3 ग्राम पंचायतों के पूर्व ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी शहनाज अंसारी ने बताया कि निदेशक पंचायती राज विभाग द्वारा 21 ग्राम पंचायतों के वित्तीय वर्ष 2012-13 के प्रतिवेदन परिपालन हेतु उपलब्ध कराये गये हैं। जिसमें विकास खंड अमांपुर की ग्राम पंचायत जाटऊ अशोकपुर, अर्जुनपुर नौआबाद, कछेला शेरपुर, बरसोडा, सैमरा मोर्चा, खुशकरी, बढ़ारी खुर्द, रानामऊ, शेखपुर हुंडा, जारई, करसाना, किशोरपुर, नर्रई, नौगंवा, समसपुर डैंगरी, विकास खंड सिढ़पुरा की भुजपुरा, ठाठी व मिजखुरी, विकास खंड सोरों की इस्माइपुर, पचलाना तथा नोरथा हैं। इन ग्राम पंचायतों में वसूली जमा कराने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। समयांतर्गत परिपालन तथा वसूली जमा नहीं की जाती है, तो इनके विरुद्ध निदेशालय के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें