जेएनयू प्रकरण मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कांग्रेसियों की झड़प हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राहुल गांधी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे जेएनयू छात्रों का समर्थन कर रहे हैं।
सोमवार दोपहर को एसोसिएशन के कार्यालय के सामने सचिव रेशपाल राठौर के नेतृत्व में कुछ अधिवक्ता राहुल गांधी का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चोब सिंह पहुंचे और अपने साथियों के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बहस करने लगे। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस चली। इसके बाद एसोसिएशन के सचिव रेशपाल सिंह ने उक्त कार्यक्रम को रद्द कर दिया। जिलाध्यक्ष चोब सिंह का आरोप है कि बार में पुतला फूंकने का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ था। एसोसिएशन पदाधिकारी अपनी मर्जी से कार्यक्रम कर रहे थे।