फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर मां-बाप को बताई अपनी ही मौत की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची (एटा)। विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने से पहले एक युवक ने वीडियो कॉल पर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वह तड़पने लगा। परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुपैती निवासी अवधेश उर्फ करन (22) पुत्र रक्षपाल सिंह ने बृहस्पतिवार की देरशाम विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बताया है कि अवधेश ससुराल से लौट रहा था तभी गांव जिन्हैरा के पास बने विद्यालय के पास विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से पूर्व अवधेश ने परिजनों को वीडियो कॉल करके विषाक्त पदार्थ खाने के बारे में जानकारी भी दी।
इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में अवधेश को पिलुआ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां करीब तीन घंटा इलाज चलने के बाद युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया है कि परिजनों ने बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें