फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर शनिवार को सख्ती की तो कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, एक आरोपी को तमंचा के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लोया बादशाहपुर में शनिवार शाम कई लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करके सड़क पर जमघट लगाए बैठे थे। पुलिस ने इनको मना किया तो वे सभी लोग भड़क गए। इस पर जब एक सिपाही ने विरोध किया तो कई लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। फायरिंग भी की।
इसके बाद थाना से अन्य फोर्स बुलाई गई, जब तक पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीण भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी देवा उर्फ विनय निवासी नगला मुही थाना कोतवाली देहात को मय तमंचा गिरफ्तार भी कर लिया। जब कि राजू उर्फ राजकुमार सहित चार लोग भाग गए। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर फायर कर जानलेवा हमला करने और लॉकडाउन उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विपिन त्यागी ने बताया है कि पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया गया था। एक आरोपी को मय तमंचा मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें