फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ईंट भट्टा सहित दो किसानों की जमीन कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा/एटा। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव लालपुर देहामाफी में एक ईंट भट्ठा के अलावा दो किसानों की जमीन तहसीलदार ने कुर्क कराकर नजारत सदर तहसील की सुपुर्दगी में कर दी है। वहीं एक किसान की जमीन बंधक होने के बाद भी आर्यावर्त बैंक ने किसान को ऋण दे दिया, जिसे तहसीलदार सदर ने संज्ञान लेते हुए उस किसान की जमीन को कुर्क करा दिया है। वहीं कुर्की से नाराज किसान जाहिद अली निवासी मोहल्ला बस्ती ने अमीन अनवर अली से हाथापाई कर दी, जिससे उनके काफी चोटें आई हैं। अमीन अनवर अली ने थाना मारहरा में किसान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहसील सदर के गांव लालपुर देहामाफी के किसान कवींद्रपाल, कस्बा मारहरा के किसान जाहिद अली एवं मैसर्स गोपाल जी महाराज ईट भट्टा लालपुर त्रिलोकपुर पर बकाया राशि के चलते कई साल से कर्ज अदायगी के लिए कहा जा रहा था, किंतु उनके द्वारा कर्ज नहीं दिए जाने पर बुधवार को राजस्व टीम जमीन एवं भट्ठा को कुर्क करने के लिए गांव लालपुर देहामाफी पहुंच गई। टीम ने जैसे ही जमीन एवं भट्ठा को कुर्क किया वैसे ही मारहरा के किसान जाहिद अली ने अमीन अनवर अली के साथ मारपीट कर दी, जिससे उनके काफी चोटें आई हैं। अमीन ने थाना मारहरा में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना एवं मारपीट करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें