फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रामेश्वर के भाई, पुत्र व भतीजों पर होगी कुर्की कार्रवाई

Wed, 29 Mar 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके परिजनों की परेशानियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव, पुत्र प्रमोद यादव, भतीजे विक्रांत व पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ कुर्की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए इनके पैतृक आवास पर मंगलवार को पुलिस ने अदालत का आदेश चस्पा किया।
विज्ञापन


चारों आरोपियों के विरुद्ध विशेष न्यायालय दस्यु प्रभावित क्षेत्र से गैर जमानती वारंट और धारा-82 का आदेश जारी हुआ है। पुलिस ने जसरथपुर थानांतर्गत स्थित गांव अमृतपुर स्थित उनके आवास पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही गांव भर में मुनादी कराई गई। थाना जसरथपुर से गायब हुई हिस्ट्रीशीट के मामले में जांच कर रहे थाना प्रभारी अलीगंज प्रेमपाल सिंह ने कार्रवाई की।

इस गांव की ही एक महिला ने अलीगंज कोतवाली में डकैती, हत्या का प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी पर रोक के लिए सपा नेताओं ने उच्च न्यायालय की शरण ली। जहां से उन्हें पुलिस विवेचना में सहयोग के निर्देश दिए गए। लेकिन विवेचना में सहयोग न करने पर पुलिस ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर विशेष न्यायालय ने गैर जमानती वारंट और कुर्की कार्रवाई का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें