फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सांस और खांसी-जुकाम के मरीजों की होगी विशेष निगरानी

Wed, 29 Mar 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना के मामले में एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसको लेकर विशेष निगरानी के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को मिले हैं। खासतौर से सांस, खांसी व जुकाम के मरीजों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन



आगरा और मथुरा में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। इसको लेकर उच्चाधिकारियों ने कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दिया है। कहा गया है कि सांस रोगियों सहित खांसी-जुकाम वाले मरीजों पर जोर दिया जाए। अगर किसी मरीज को अचानक से यह समस्याएं आ रही हैं तो उनकी कोरोना की जांच जरूर कराई जाए।


इसको लेकर सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि ओपीडी में आने वाले मरीजों पर विशेष नजर रखी जाए। लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जानकारी दी जाए। इसके साथ ही मास्क लगाने के प्रति भी जागरूक किया जाए।
विज्ञापन




700 लोगों के रोजाना लिए जा रहे सैंपल
जिले में इस समय कोरोना की जांच के लिए करीब 700 लोगों के सैंपल रोजाना लिए जा रहे हैं। आरटीपीसीआर सहित एंटीजन किट से इनकी जांच कराई जा रही है। सैंपल की संख्या भी बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें