फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर लगी रही कतारें

Sat, 14 Nov 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
त्यौहार के चलते कई दिन से बैंक बंद चल रही है। ऐसे में पैसे निकालने का एक मात्र सहारा एटीएम भी साथ छोड़ गए। राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम पर ताले लटके हुए हैं। मात्र निजी बैंकों के एटीएम से ही धन निकासी हो पा रही है, जिससे कार्ड धारक काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीयकृत बैंकों ने अपने दीपोत्सव के अवकाश शुरू होने से पहले एटीएम में जो धन डाला वह एक दिन में ही खत्म हो गया। चार दिन से इन एटीएम पर ताले लटके हैं। शनिवार को निजी बैंकों के खुलने से एटीएम में भी पैसा डाला गया। जैसे ही लोगों को एटीएम के चलने की जानकारी हुई, वैसे ही मशीनों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। लोगों को काफी देर तक अपनी बारी इंतजार करना पड़ा। स्टेट बैंक के एटीएम पर पहुंचे गिरिराज ने बताया कि उसे अपनी बहन के लिए उपहार खरीदने  को पैसे निकालने थे, लेकिन ताला लटके रहने से वह परेशान है। ऐसे में उपहार कैसे खरीदे। इस तरह के कई उपभोक्ता परेशान देखे गए।
विज्ञापन

फोटो प्रेषित है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें