फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर बताए यातायात के नियम

Fri, 04 Nov 2016 12:31 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
रैली निकालकर बताए यातायात के नियम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यातायात माह के तहत गुरुवार को यातायात विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

यातायात माह के दौरान शहर में यातायात पुलिस विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसीक्रम में गुरुवार को रैली निकाली गई। पुलिस कार्यालय से रैली का शुभारंभ एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। यहां से रैली कचहरी रोड, जीटी रोड, ठंडी सड़क, मेहता पार्क, घंटाघर, गांधी मार्केट होती हुई पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


रैली में शामिल एसबी पब्लिक स्कूल के बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे थे। इस मौके पर यातायात प्रभारी  ब्रह्म प्रकाश यादव, एचसीपी सतीश, सर्वेश, प्रदीप मनोज, सुभाष, गिरिराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें