मंदिर का शिलान्यास करते हुए क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी। संवाद
मारहरा। गांव हिम्मतपुर काकामई स्थित आर्य समाज मंदिर के सौंदर्यीकरण को पर्यटन मंत्रालय ने 76 लाख रुपये की बजट स्वीकृत किया है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शनिवार को विधायक वीरेंद्र लोधी ने भूमि पूजन किया। आर्य समाज के आचार्य जयप्रकाश शास्त्री एवं प्रेमपाल शास्त्री ने कहा इस परियोजना में विधायक का विशेष योगदान रहा है। इस दौरान गांव के पूर्व प्रधान रामचंद्र, रामवीर सिंह, प्रदीप आर्य, मनवीर आर्य, माया प्रकाश आर्य सहित अनेक लोग शामिल रहे।